Posts

Showing posts from January, 2018

ये कौन आ गई दिलरुबा / हसरत जयपुरी

ये कौन आ गई दिलरुबा महकी महकी फ़िज़ा महकी महकी हवा महकी महकी  वो आँखों में काजल वो बालों में गजरा हथेली पे उसके हिना महकी महकी  ख़ुदा जाने किस-किस की ये जान लेगी वो क़ातिल अदा वो सबा महकी महकी  सवेरे सवेरे मेरे घर पे आई ऐ "हसरत" वो बाद-ए-सबा महकी महकी